Uncategorized
Trending

थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बहसूमा पुलिस ने की क्षेत्र में पैदल गस्त

बहसूमा । बहसूमा थाने के नवागत थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि बहसूमा थाना के नवागत थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया। उन्होंने कस्बा व थाना क्षेत्र में पैदल गस्त किया। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत गांव में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जाएगी। पुलिस के पैदल गस्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है वही नागरिक व ग्रामीण पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं कस्बे से लेकर गांव तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी ले रही है । थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि यह गस्त नियमित चलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button