छपरौली। परमवीर तुगाना हत्याकांड में शेष बचे तीनों आरोपियों पर की जाएगी 83 सीआरपीसी/कुर्की की कार्रवाई।परमवीर तुगाना की 26 जून 2020 को कुरड़ी गांव में गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सात आरोपित नामजद हुए थे तथा सात अन्य के नाम पुलिस जांच में प्रकाश में आए थे। 11 आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।मगर अभी तीन आरोपित चतर सिंह पुत्र इकबाल निवासी गांव करनावल थाना सरूरपुर जिला मेरठ, रोबिन पुत्र नरेश निवासी गांव हलालपुर तथा दिनेश टापा उर्फ काला पुत्र वेदराम निवासी रामवीर सिंह कॉलोनी, पटियाला चौक, जींद हरियाणा फरार चल रहे हैं। इस बारे में थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि जल्द ही न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही तीनों आरोपितों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


