मवाना (मेरठ)। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल श्री ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रीतु तोमर, जांच कमेटी के सदस्य श्रीमती आशा चौधरी, श्री नारायण शरण ने राजकीय हाई स्कूल राठौरा खुर्द हस्तिनापुर में विद्यालय जाकर समस्त अभिलेख एवं बायोमेट्रिक मशीन अपने कब्जे में लिए मंडल प्रशासन तथा जिला प्रशासन इतनी तीव्रता से कार्यवाही के साथ प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने धनपाल सिंह कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा यदि जनपद या मंडल में आचरण के प्रति किसी भी प्रधानाचार्य शिक्षक एवं कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा इस कारण सभी शिक्षण संस्थाओं में आचरण पठन-पाठन से भी महत्वपूर्ण है जहां पर हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है ऐसे व्यक्ति को विभाग में कार्य करने का कोई अधिकार नहीं है साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच अधिकारी नामित कर दिया है।


