मवाना (मेरठ)। भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं मवाना संस्कार शाखा कल्याणं करोति मेरठ तथा जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार दुबलिश जी की पुण्य स्मृति में लेंस की सुविधा के साथ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 12 दिसंबर सोमवार 2022 को उत्सव मंडप मवाना के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें 115 नेत्र रोगियों की जांच कर सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित करके 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया सभी नेत्र योगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के हेतु कल्याण करोति मेरठ द्वारा संचालित निशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल मेरठ छावनी में लाया गया सभी ऑपरेशन डॉ वी के मलिक, डॉक्टर सुशील कुमार ,डॉक्टर पी पी मित्तल द्वारा किए जाएंगे।
शिविर में 26 मरीजों को जांच कर श्रवण यंत्र ( सुनने की मशीन) प्रदान की गई।
शिविर में पैथ काइंड के सहयोग से रक्त की जांच की गई आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना की 192 छात्राओं की हिमोग्लोबिन जांच की गई तथा 36 अन्य मरीजों के रक्त की जांच की गई ।
शिविर को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश , अदित दुबलिश, निधि रस्तोगी, हरि भूषण जी, रामपाल जी,कविता रस्तोगी ,मीनू रस्तोगी ,मनोज रस्तोगी, दीपक गुप्ता, रीता धीमान, रितु रस्तोगी, अचला गुप्ता, डॉ शक्ति साहनी, पूजा गुप्ता तथा पेथ कान्ड से राहुल कुमार ,तनवीर आदि का विशेष योगदान रहा।


