राज्य
Trending

ममता ने प्रव्रजिका भक्तिप्राण के निधन पर शोक व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को श्री सारदा मठ एवं रामाकृष्णन सारदा मिशन की चौथी अध्यक्ष प्रव्रजिका भक्तिप्राण के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को श्री सारदा मठ एवं रामाकृष्णन सारदा मिशन की चौथी अध्यक्ष प्रव्रजिका भक्तिप्राण के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सुश्री भक्तिप्राण का रविवार रात सिटी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 102 वर्ष की थी।

मठ के अधिकारियों ने कहा कि सुश्री प्रव्रजिका के दिल की धड़कन कमजोर होने और तेजी से रक्तचाप कम होने के बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें सर्दी और खांसी होने पर पांच दिसंबर को सेवा प्रतिष्ठान में ले जाया गया था।

सुश्री बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, प्रव्रजिका भक्तिप्राण माताजी के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा उनका निधन भक्तों के लिए एक अतुलनीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button