Uncategorized
Trending

डा योगेश जिंदल की पहल पर कश्यप समाज के लोगों ने रालोद में जताई आस्था

बडौत | खतौली में रालोद की जीत के बाद अब कश्यप समाज ने भी जयंत चौधरी की नीतियां को सर्वसमाज के लिए हितकारी बताया | रालोद के शहर कार्यालय नेहरू रोड पर कश्यप समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या मे जयंत चौधरी मे आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्य्ता ग्रहण की.|

कश्यप समाज की एक बैठक रालोद की शहर कार्यालय मे हुई, जिसकी अध्यक्षता रालोद नेता डॉ योगेश जिंदल ने की | बैठक में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के युवाओं में ओमकार कश्यप प्रधान बाजीदपुर ने कहा कि,∆ जयंत चौधरी के नेतृत्व मे डॉ योगेश जिंदल काफ़ी समय से हमारे बीच रहकर कार्य कर रहे हैं और हमारे समाज को इनसे काफ़ी उम्मीद भी है, इसलिए हमारे समाज के युवा इनके लिए कार्य करते हुए रालोद सुप्रीम जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करना चाहते है |

बैठक को सम्भोदित करते हुए डॉ जिंदल ने कहा कि, लम्बे समय से आपके बीच में रहते हुए और सर्वसमाज के लिए कार्य करने का सौभाग्य रालोद सुप्रीम के माध्यम से माला है | अब नगरपालिका चुनाव मे जिसे भी हाई कमान टिकट देगा उसे चुनाव लड़ाया जायेगा | इस अवसर पर सबको रालोद की सदस्य्ता दिलवाई | बैठक को बिजेन्द्र कश्यप ने भी सम्बोधित किया |

इस अवसर पर मोहित कश्यप ,डॉ रवि कश्यप, डॉ रजनीकांत, डॉ दीपक कश्यप ,डॉ अक्षय कश्यप डॉ ओम कश्यप ,अंकित कश्यप ,दीपक कश्यप, विक्रांत कुमार ,दीपक कुमार, सचिन कश्यप ,विकास कश्यप ,राहुल कश्यप डॉ सुशील कश्यप आदि ने रालोद की नीतियों में आस्था जताई |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button