Rajasthan
Trending

भीलवाड़ा में हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

सहायक पुलिस उप निरीक्षक रसीद खां ने बताया कि पुलिस ने युवक से देशी पिस्तौल बरामद की है और उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति समेलिया फाटक के पास देशी पिस्टल बेचने की फिराक में है।

भीलवाड़ा। राजस्थान की भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस ने हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक रसीद खां ने बताया कि पुलिस ने युवक से देशी पिस्तौल बरामद की है और उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति समेलिया फाटक के पास देशी पिस्टल बेचने की फिराक में है।

आरोपी मूलतया पंडेर थाना क्षेत्र के बिहाड़ा का रहने वाला बुद्विप्रकाश (27) जो हाल में बाबाधाम रोड़ चपरासी कालोनी निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह पिस्टल आरके कोलोनी से दो लोगों से 40 हजार रुपये में दो साल पहले खरीदना दी थी। इस पर पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button