Uncategorized
Trending

जीएसटी सर्वे से व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, अभिमन्यु गुप्ता, जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में दहशत- मनोज गोयल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नाम जीएसटी सर्वे की छापामारी रोकने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा को कलेक्ट्रेट बागपत में कलेक्ट्रेट प्रभारी श्री अजय कुमार जी एसडीएम महोदय को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम जीएसटी सर्वे रोकने के लिए एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत माननीय अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया जिसमें मान्य मुख्यमंत्री से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के साथ बागपत जनपद में जीएसटी अधिकारियों के द्वारा सर्वे छापे के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की गई अभिमन्यु गुप्ता ने कहा जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारी बाजार बंद करके आंदोलन करने के लिए तैयार है बागपत के नगर अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में दहशत का माहौल है दूसरों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है इन्हें तुरंत रोका जाए ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री पंकज गुप्ता जिला संगठन मंत्री दीपक गोयल जिला उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता अतुल जिंदल मनोज गुप्ता एवं मुनीर खान सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button