crime
Trending

साइबर ठगों से पीड़ितों के पैसे वापस, पुलिस ने 40 लाख से अधिक की राशि फ्रीज भी कराई

साइबर फ्रॉड पीड़ितों के खाते में आई रकम, 310 खाते होल्ड कर फ्रीज कराई गई 40 लाख से अधिक की राशि, साइबर ठगों से वापस दिलाई 18.16 लाख की राशि, खिल उठे पीड़ितों के चेहरे, किसी ने शादी तो किसी ने फीस को जोड़े थे रुपए

साइब्रर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों के लिए अच्छी खबर है. ऐसे 43 लोगों को पुलिस ने लाखों की राशि वापस कराई है। ऑनलाइन ठगी की यह राशि पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर करा दी गई है। वहीं करीब 310 खाते होल्ड कर 40 लाख की राशि फ्रीज कराई गई है।

पुलिस ने 18.16 लाख से अधिक की राशि वापस कराई. जिन लोगों को खोई हुई रकम वापस मिली, उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया। एसपी धर्मराज मीना ने बताया, सायबर टीम ने मार्च से नवम्बर तक मिली साइबर फ्रॉड की शिकायतों में यह कार्रवाई की है। इन शिकायतों पर अभी कार्यवाही बंद नहीं हुई। कुछ अन्य मामलों में जांच पड़ताल की जा रही है। अपराध की पुष्टि होने के बाद अन्य पीड़ितों की राशि भी वापस कराई जाएगी। राशि वापसी के लिए साइबर टीम से नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पांडेय ने भी योगदान दिया।

इनके हजारों रुपए कराए गए वापस
पुरुषोत्तमपुर निवासी शिक्षक एके पीटर के 6 हजार 500 रुपए, पन्ना गणेश मार्केट निवासी साकेत वर्मा के 10 हजार, बृजपुर के इटवांखास निवासी अभिषेक बाजजेपी के 15 हजार, अनुराग सिंह बघेल निवासी पॉवर हाउस पन्ना के 39 हजार 460, आगरा मोहल्ला निवासी अनवर खान के 26 हजार सरानी निवासी अजय यादव के 60 हजार सहित कुल 43 लोगों के रुपए वापस कराए गए हैं।

मंडला निवासी मोहन यादव को 2 लाख रुपए वापस कराए गए हैं। वह कारोबार के लिए रुपए जोड़ रखे थे। वहीं अजयगढ़ के बाबूला कुशवाहा के 1 लाख वापस कराए गए। गुनौर के गभौरा निवासी संजू वंशकर पाई-पाई बचाकर 95 हजार रखे थे, लेकिन साइबर ठगाें ने खाते से राशि उड़ा दी थी। गुरुवार को उनके खाते में राशि वापस आई तो पहले तो भरोसा ही नहीं हुआ। खुशी का महौल है। बड़ा बाजार पन्ना निवासी भरत लखेरा के 91 हजार 700, देवेंद्रसिंह निवासी खमरिया के 86 हजार, मोहंद्रा निवासी कामेश्वर गुप्ता के 30 हजार वापस हुए हैं। रुपए मिलने पर सबने खुशी जताई है। कहा, रुपए मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे, लेकिन साइबर सेल ने अच्छा काम किया और उनके खोये हुए रुपए वापस मिले। वहीं जिन लोगों के रुपए ठगों के एकाउंट में फ्रीज कराए गए हैं उनको भी अपने रुपए जल्द वापस मिलने की उम्मीद जागी है।

एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि पुलिस की सायबर टीम समय-समय पर लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी करती है। एसपी ने भी सायबर अपराधों से बचाव के लिए अलर्ट रहने अपील की है। उन्होंने कहा, समय-समय पर पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का ख्याल रखें। किसी व्यक्ति के साथ सायबर ठगी होती है तो वह तत्काल सीमपी थाना पुलिस को सूचना दे। बैंक खाते व ओटीपी सहित अन्य गोपनीय जानकारी किसी को न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button