मवाना (मेरठ)। भारतीय महिला एवं जन कल्याण समिति के लोगों ने एसडीम मवाना को ज्ञापन देकर वार्ड 22 की पूर्व में रहे सस्ते गल्ला की दुकान को पुणे बहाल करने की मांग की है समस्या समाधान ना होने पर संस्था के लोगों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
विदित हो वार्ड 22 मोहल्ला मुन्नालाल मैं जलसिंह सस्ते गल्ला की दुकान पर अपना राशन लेते थे लेकिन अब यह एजेंसी दीपेश नामक राशन विक्रेता को दे दी गई है । उपरोक्त नामक व्यक्ति राशन वितरित करने के लिए बकरा मार्केट में मोहल्ला तिहाई में राशन वितरण के लिए कार्ड धारकों को बुलाते हैं जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। इस मामले में भारती महिला एवं जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक एवं कार्यवाहक अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने उप जिलाधिकारी मवाना अखिलेश यादव से जल सिंह नामक सस्ता गल्ला विक्रेता को वार्ड 22 के लोगों को पुनः रजिस्टर्ड किया जाए साथ में लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन में समस्या दूर नहीं होती तो उनकी समिति तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
ज्ञापन देने वालों में इरम नसी, मोहम्मद साबिर अंसारी ,शहजादी ,रिहाना ,रहीसा आदि लोग उपस्थित थे।


