बार एवं बैंच के बीच में समन्वय से ही न्याय संभव-अरूण राणा
मवाना सिविल बार एसोसियेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुंसिफ मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दियायी।
मवाना (मेरठ )। मवाना सिविल बार एसोसियेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुंसिफ मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दियायी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन अरूण कमार राणा ने कहा कि बार एवं बैंच के बीच में समन्वय होना अति आवश्यक है। उससे ही जनता को सुलभ एवं सस्ता न्याय मिल पाता है। उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने भी बार एवं बैंच के बीच मे मुधर संबंधों की वकालत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता का पद बहुत ही गरिमा का है और उसके बाद में बार का पदाधिकारी बनना उससे भी ज्यादा जिम्मेदारी भरा कार्य है। तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने कहा कि अधिवक्ता एक न्यायालय का अधिकारी होता है और उसे अपने कर्तव्यों का पूर्णता से पालन करना चाहिए। इस मौके पर न्यायिक मजिस्टैªट मवाना अरूण कुमार राणा ने सिविल बार एसोएिशन के पदाधिकारीगण अध्यक्ष रघुवंश बंसला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो0 असलम एडवोकेट, महामंत्री अब्दुल सत्तार रिजवी, उपाध्यक्ष समीर कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार भडाना, संयुक्त सचिव-संदीप शमार्, सामाजिक मंत्री पुनीत कुमार सैनी, पुस्तकालय मंत्री नीरज कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार, नंद किशोर गिरि, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिव्य कुमार धनगस, इक्तेदार अहमद, सुबेराम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी । इस मौके पर गजेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, अमित कामिल, अशोक नागर आदि मौजूद थे।


