Punjab
Trending

राज्य भर के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला

शिक्षा विभाग राजभर की सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने जा रही है। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को टाइम टेबल के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से 4500 प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल बैल लगाने का फैसला किया है।

इस संबंध में इन स्कूलों को 2.25 करोड रुपए की राशि भी जारी की गई है। जिला लुधियाना के 467 स्कूलों को प्रति स्कूल 5000 रुपए के हिसाब से 23.35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस संबंध में विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उक्त राशि का प्रयोग डिजिटल खरीदने के लिए किया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा सभी स्पेसिफिकेशन भी जारी की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button