crime
Trending

खुद को पुलिस बताकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों का हुआ पर्दाफाशग, कैद हुए सलाखों में

नकली पुलिस बनकर ग्रामीण से लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को कांसाबेल पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध धारा 170, 384, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी कार क्रमांक सीजी 14 सी 0108 जप्त किया गया है।

लूट की घटना का शिकार हुए प्रार्थी राजेश राम उम्र 25 साल निवासी हथगड़ा ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 3 दिसम्बर 2022 को मोटर सायकल वाहन से अपनी मां के साथ छोटे भाई को बैठाकर ईलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल जा रहा था, भाई के ईलाज कराने के लिये अपने पास 3500 रुपए रखा था। रास्ते में दिन में करीबन 3 बजे ग्राम चेटबा के पास टाटा सफारी कार क्रमांक सीजी 14 सी 0108 रास्ते में खड़ा हुआ मिला उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जो इन्हें आते देखकर सफारी वाहन से बाहर निकलकर हाथ दिखाकर रोके और वे अपने आपको पुलिस वाले बताकर वाहन का कागजात दिखाओ, लायसेंस दिखाओ, शराब पिए हो, नशे में गाड़ी चला रहे हो, तुम हमारे गाड़ी में बैठो अन्यथा 10 हजार रुपए पटाओ, रकम नहीं पटाओगे तो जेल चले जाओगे एवं तुम्हारा गाड़ी भी जप्त हो जाएगा बोले। तब प्रार्थी डर से अपने पास रखे 3500 रुपए को निकाल कर उन्हें थमा दिया। वाहन की स्टीयरिंग में बैठा व्यक्ति बीर सिंह जो अपने आपको बड़े दरोगा बताया तथा दूसरा फुण्डु गिरी को छोटा दरोगा बताया। उक्त दोनों व्यक्ति सिविल कपड़े में थे जो डरा-धमकाकर प्रार्थी से पैसे ले लिए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कांसाबेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दबिष देकर प्रकरण के आरोपी बीर सिंह एवं फुण्डु गिरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी कार एवं लूट की गई रकम को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपीगण बीर सिंह उम्र 55 साल निवासी गोरिया थाना नारायणपुर एवं फुण्डु गिरी उम्र 54 साल निवासी झेराडीह पखनापारा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा के विरूद्ध अपराध के सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button