Gujarat
Trending

गुजरात में भाजपा को मिल रही बंपर जीत, हिमाचल में मुकाबला कड़ा…PM मोदी शाम 6 बजे जाएंगे BJP मुख्यालय

गुजरात में विधानसभा चुनाव पर हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव पर हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि गुजरात में जहां भाजपा जीत की और बढ़ रही है तो वहीं हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी शाम को भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन और वर्करों की जी-तोड़ मेहनत पर चर्चा करेंगे। गुजरात में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिल रही हैं। वहीं हिमाचल में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस को 38 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button