uttar pradesh
Trending

यूपी उपचुनाव में पलटी बाजी! मैनपुरी, रामपुर और खतौली में BJP तीनों सीटों पर पीछे, सपा आगे

उत्तर प्रदेश में यूपी उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रुझानों की बात करें तो रामपुर औऱ खतौली सीट पर बीजेपी बढत बनाए हुई थी।

उत्तर प्रदेश में यूपी उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रुझानों की बात करें तो रामपुर औऱ खतौली सीट पर बीजेपी बढत बनाए हुई थी। वहीं मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन तीसरे राउंड के बाद बड़ा उलटफेर हो गया है। खतौली सीट पर सपा के सहयोगी दल RLD के मदन भैया लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं बात करें रामपुर सीट की तो सपा के आसिम राजा आगे चल रहे हैं। वहीं मैनपुरी सीट पर तो पहले राउंड से सपा की डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए है।

डिंपल पांचों विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। उनके विरोधी उम्मीदवार यानी कि बीजेपी के रघुराज शाक्य अपने गांव धोलपुर खेड़ा में भी पीछे चल रहे हैं। लगातार रुझान सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button