Uncategorized
Trending

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मे संगीत और नृत्य पर कार्यक्रम का आयोजन

सरधना (मेरठ।) कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मकाय के माध्यम से सत्त्रीय नृत्य का  आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई । जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका शर्मा, समस्त अतिथि गण सहित सभी कोऑर्डिनेटर्स ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या  श्रीमती अलका शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत फ्लावर पॉट देकर किया। डॉ० मीरनंदा बारठाकुर ने अपने नृत्य के अद्भुत प्रदर्शन से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के द्वारा उन्होंने असम के क्लासिकल डांस सत्त्रीय द्वारा सीता स्वयंवर की प्रस्तुति दी। उनके भाव व मुद्राएं बेहद ही आकर्षक और मनमोहक प्रतीत हो रही थी। श्रीमती मीरनंदा  बारठाकुर असम की क्लासिकल डांसर हैं जो कि अपनी यूनिक स्टाईल के लिए प्रसिद्ध है। और बचपन से ही अपनी कला का लगातार प्रदर्शन कर रही हैं । डॉ० श्रीमती मीरनंदा संगीत नाटक अकैडमी न्यू दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2008 से सम्मानित हो चुकी है । उन्होंने बच्चों को विभिन्न मुद्राएं  दिखाकर उनकी बारे में विस्तृत जानकारी दी।  बच्चों ने बहुत से वाक्य पूछे जिनको उन्होंने अपनी भाव मुद्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया । जैसे गुड मॉर्निंग,सारी थैंक यू,वेलकम आदि। कार्यक्रम में उनका साथ नवजीत सेठिया (बांसुरी वादक),विश्वजीत बोर्दोलोई (खोल वादक) अमृत प्रभा महंता (गायिका) तथा अंकित ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई । विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रधानाचार्या  श्रीमती अलका शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर्स द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह, तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबन्धक शाल्विक जैन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती अलका शर्मा ने सभी  अतिथियों को विद्यालय प्रांगण  में आकर  विशेष प्रस्तुति देने के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रस्तुति देने के लिए सभी आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button