जाटव समाज ने पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित करने का विरोध, डीएम के नाम ज्ञापन भेजा
मवाना (मेरठ)। थाना तिराहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में जाटव समाज की एक बैठक हुई जिसमें मवाना पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को अनारक्षित करने का विरोध प्रकट किया गया तथा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी मवाना के माध्यम से जिलाधिकारी मेरठ को भेजा गया है जिसमें यह सीट आरक्षित करने की मांग की गई। इसके अलावा जाटव समाज ने सर्वसम्मति सुनीत कुमार ऊर्फ (कोकीभैया) को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति निर्णय लिया गया।
भीमराव अंबेडकर पार्क में जाटव समाज की सर्वप्रथम एक बैठक हुई जिसमें जाटव समाज ने सुनीत कुमार को पालिका अध्यक्ष पद के चेयरमैन उम्मीदवार बनाने का एकजुट निर्णय लिया गया इसके बाद जाटव समाज मवाना तहसील पहुंचा जहां पर भारत रतन डॉक्टर भीम राव अंबेडकर समाज उत्थान समिति मवाना के बैनर तले एक जिलाधिकारी मेरठ के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी मवाना के पेशकार को दिया गया जिसमें आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष पद को सामान्य जाति के लिए आरक्षित घोषित किए जाने का विरोध प्रकट किया गया।
बैठक में सुनीत कुमार अर्जुन सिंह सुशील कुमार सुरेंद्र पप्पू जाटव कुलदीप प्रदीप कुमार संदीप जयचंद फौजी राजकुमार वर्मा अशोक ठेकेदार विजेंद्र सेवक किरण पाल पवन कुमार रमेश चंद सहित जाटव समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।


