बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में स्काउट एंड गाइड के दूसरे दिन बच्चों का टेस्टिंग कैंप आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने कैंप के प्रभारी रोहित मोगरा एवं उनकी सहयोगी मिस प्रीति सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां संचालित की। दूसरे दिन कैंप का शुभारंभ स्काउट गाइड की प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी को स्कार्फ सेरेमनी के द्वारा स्काउट एंड गाइड बच्चों ने स्कार्फ पहनाकर एवं कैप लगाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सचिव जगदीश त्यागी ने बच्चों को एक सच्चे स्काउट गाइड के गुणों से अवगत कराया। कहा कि सच्चा स्काउट गाइड वही होता है जो देश समाज और विश्व के लिए भलाई के कार्य करता है। साथ ही संयमित एवं अनुशासित जीवन जीता है। कैंप प्रभारी ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियां कराई। इनमें मुख्य रूप से कैंप लगाना, गांठे बांधना, सामूहिक खेल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने स्काउट एंड गाइड कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौक़े पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, अमित गौतम, विशाल, गौरव यादव, तनवीर, शिवम, गुलाब सिंह आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।


