जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारी हेतु की प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक
मेरठ। कलेक्टेªट कार्यालय मंे जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारी हेतु प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। निकाय चुनाव तैयारी के दृष्टिगत वोटर लिस्ट प्रकाशन, संवेदनशील बूथ लिस्ट तैयार करना, पोलिंग सेंटर पर साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था, रूट चार्ट, चुनाव सामग्री हेतु टैण्डर प्रक्रिया, शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित करना, मीडिया मॉनीटरिंग सेल स्थापना, सीसीटीवी कैमरो को लगाया जाना, वीडियोग्राफी एवं स्ट्रांग रूम, नामंाकन एवं काउंटिंग स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिको की डयूटी, डाटा फीडिंग आदि की समग्र रूप से बिन्दुवार समीक्षा करते हुये समस्त प्रभारी अधिकारियो को सभी व्यवस्थाओ को समयबद्धता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि मास्टर टेªनिंग की सूची तैयार करते हुये समय से उन्हें ट्रेनिंग कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त गाईडलाईन का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त प्रभारी अधिकारियो को निर्देशित किया कि दिये गये निर्देशो के अनुसार दी गयी जिम्मेदारी का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित समस्त प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

