Uncategorized
Trending

कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में कराया जा रहा प्रदेश स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के सुअवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन आज कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में कराया जा रहा है जो दिनाक 08 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न होगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न 16 मण्डलों से आयी टीमो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री योगेन्द्र पाल सिंह प्र० क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी मेरठ के द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा को बुके देकर स्वागत किया गया।

उक्त प्रतियोगिता का उद्धघाटन जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा रिबन काटकर तथा नारियल तोडकर, प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रातः 11.00 बजे किया गया तथा पं0 दीन दयाल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुये प्रतियोगिता में भाग कर रही टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरणादायी शब्दों से भी अलंकृत किया गया। प्रतियोगिता का पहला दिन सकुशल सम्पन्न कराये जाने में श्री योगेन्द्र पाल सिंह, प्र० क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, श्री लक्ष्यराज त्यागी, श्री जयप्रकाश यादव, श्री भूपेन्द्र सिंह यादव, उपकीडाधिकारी, श्री जगेन्द्र चौधरी, सचिव कवडी संघ मेरठ, श्री गौरव त्यागी, श्री भूपेश कुमार एथलेटिक्स/हॉकी प्रशिक्षक, श्री अनिल कुमार खेलो इण्डिया प्रशिक्षक एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में आज 16 मण्डलों से आयी टीमों ने प्रतिभाग किया। आज का दिन आगरा मण्डल के नाम रहा जिन्होंने 40 पाईन्ट बनाकर सभी टीमो के पाईन्टों से आगे रही तथा दूसरे नम्बर पर मुरादाबाद मण्डल 39 पाईन्ट, सहारनपुर मण्डल 37 पाईन्ट तथा मेरठ मण्डल की टीम ने 34 पाईन्ट बनाकर चौथे नम्बर की टीम के साथ आज का दिन अपने नाम दर्ज कराया।

उक्त प्रतियोगिता में कबड्डी के निर्णायकगण के रूप में श्री अजय शर्मा, श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री रामपाल श्री सुनील कुमार, श्री सन्दीप कुमार, श्री. कोबेन्द्र श्री जगेन्द्र, श्री रामपाल सिंह, श्री हूबलाल, सनोज चौधरी के द्वारा प्रतियोगिता का पहला दिन सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button