कस्बा छपरौली के श्री शान्ति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलिज में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा-9 से कक्षा-12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें छात्राओं ने विज्ञान से सम्बन्धित मॉडल बनाये, संस्था प्रधानाचार्या श्रीमती चित्र रेखा जैन ने बताया कि विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित 04 छात्राओं को दिनांक 07-11-2022 को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जायेगा, प्रदर्शनी का आयोजन श्रीमती निधि जैन व नेहा जैन ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


