Uncategorized
Trending

कांग्रेसियों ने मनाई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़। जनपद हापुड़ में मंगलवार को कांग्रेस जन मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता व भारतरत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा* कि अंबेडकर जी विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरंभिक भाग में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता था।
सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा* कि अंबेडकर जी भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए थे और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने अंबेडकर जी के बनाए संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी अंबेडकर जी के बनाए संविधान की रक्षा के लिए सदैव सजग हैं और हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को अंबेडकर जी के बनाए संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, वाई के शर्मा, सुबोध शास्त्री, कुसुमलता, सविता गौतम, शमशाद अंसारी, भरतलाल शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, गुलफाम कुरैशी, अब्दुल कलाम, चरण सिंह, मुन्नू सिंह, रोहित कुमार, रोशन कुमार, विनोद कुमार, हिमांशु कर्दम, मोनू सिंह, छोटू कुमार, विशाल कुमार, नितिन आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button