06 दिसम्बर को टाउनहाल प्रांगण घंटाघर में आयोजित किया जायेगा नागरिक सुरक्षा विभागीय झण्डा रोहण कार्यक्रम

मेरठ। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 06 दिसम्बर 2022 को प्रातः 09.30 बजे जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ की अध्यक्षता में टाउनहाल प्रांगण घंटाघर मेरठ में नागरिक सुरक्षा विभागीय झण्डा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

उन्होेने बताया कि 07 दिसम्बर 2022 को प्रातः 08.30 बजे सिविल लाईन/अबूनाला पटरी न्यू मोहनपुरी पर वृ़क्षारोपण, 08 दिसम्बर 2022 को प्रातः 09.00 बजे सिविल लाईन/विकास पब्लिक स्कूल में जागरूकता रैली, 09 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10.00 बजे टाउनहाल/सेठ बी0के0 माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज सराय लाल दास में आपदा प्रबंधन गोष्ठी, 10 दिसम्बर 2022 को शताब्दी नगर/बगिया वाला मंदिर ओडियन नाले पर स्वच्छता अभियान, 12 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10.00 बजे टाउनहाल/प्रभागीय कार्यालय टाउनहाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विषय-नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तथा 13 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11.00 बजे शताब्दी नगर/सरदार पटेल इंटर कालेज में नागरिक सुरक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेंगा।


