Uncategorized
Trending

महाराजा सूरजमल के अपमानजनक प्रसारण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनी टीवी चैनल द्वारा इतिहास विरोधी कार्यक्रम प्रसारित कर महापुरुष महाराजा सूरजमल के संबंध में अपमानजनक प्रसारण के संबंध में जिला जाट सभा बागपत द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी बागपत को भारत के राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सोपा

बागपत (विपुल जैन)। सोनी टीवी चैनल द्वारा इतिहास विरोधी कार्यक्रम प्रसारित कर महापुरुष महाराजा सूरजमल के संबंध में अपमानजनक प्रसारण के संबंध में जिला जाट सभा बागपत द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी बागपत को भारत के राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सोपा।

जिसमें सोनी टीवी चैनल द्वारा विश्व हिंदू सम्राट अजय योद्धा महाराजा सूरजमल को घटिया, दगाबाज, बुजदिल बताया गया। इस संदर्भ में जिला जाट सभा बागपत द्वारा मांग की गई कि इतिहास के अनुसार इस सीरियल को दिखाया जाए या इस पर बैन लगाया जाए तथा सीरियल में दोषी निर्माता व प्रसारण करता सोनी टीवी के संचालक पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अन्यथा जिला जाट सभा बागपत इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा , एडवोकेट गजेंद्र सिंह महासचिव , रामनिवास, शीशपाल, वीरेंद्र, सनी चौधरी, अंजू खोकर अमरबीर ,रोहित प्रधान, सोहनवीर तोमर, प्रमोद ठेकेदार, प्रवीण डागर, इंद्रपाल, संजय नैन, चौधरी जितेंद्र, मास्टर वेदपाल, सोमपाल चौधरी, विपिन धनकड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button