Uncategorized
Trending

जल जीवन मिशन के प्रति लोगों को किया जागरूक

पुरकाजी। जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया गया है जल के बिनाप्राणी का जीवन अधूरा है प्रकार से प्राणी को जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से प्राणी को जीने के लिए पानी की अति आवश्यकता होती है।
विकासखंड पुरकाजी अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनौती पुरकाजी देहात मैं मेहोप एंड केयर फाउंडेशन द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों हर घर जल के तहत महिला एवम पुरुषों की जागरूक करते हुए रेखा ने कहा की जल ही जीवन है। जल के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता इसलिए मनुष्य को साफ स्वच्छजल पीना चाहिए दूषित जल से अनेकों प्रकार की बीमारियां फैलती हैं इसलिए मनुष्य को शुद्ध जल का सेवन करके उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर समुदाय के लोगों को एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को जल संचयन एवम पानी बचाने के तरीकों के प्रति जागरूक किया।
ग्राम ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर लोगों को उनकी जिम्मेदारी एवं देखरेख के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इसी के तहत तहत लोगों को शुद्ध पानी पीने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देकर समिति मैं 11 महिला एवं पुरुषों को रखा गया किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार सचिव विक्रांत कुमार वसीम अहमद प्रिंस चौधरी पूनम चौधरी रितु चौधरी हिना चौधरी बुशरा गिन्नी सरताज अहमद जोगिंदर सिंह रेखा सहित आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button