Uncategorized
Trending

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरधना विधायक अतुल प्रधान का जन्मदिवस

सरधना (मेरठ।) नगर में बिनोली रोड गंज बाजार चौराहे पर सपाइयों ने सरधना विधायक अतुल प्रधान का केक काटकर और लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया । इस दौरान समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अतुल प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ अतुल प्रधान की लंबी आयु की कामना भी की गई । सरधना में बिनौली बस स्टैंड चौराहे पर सपा विधायक अतुल प्रधान का जन्मदिन मनाने के लिए सफाई एकत्रित हुए यहां सभासद साजिद हसन, सिराजुद्दीन मलिक, व वीर सिंह भाटी ने संयुक्त रूप से केक काटकर अतुल प्रधान का जन्मदिन मनाया। इस दौरान लड्डू बांटकर एक दूसरे को मुबारकबाद देने के साथ ही खुशी का इजहार किया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद अतुल प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाए, वीर सिंह भाटी ने कहा कि सरधना विधायक अतुल प्रधान सर्व समाज के नेता है 36 बिरादरी के चहीते हैं वह लगातार बिना किसी भेदभाव के सरधना का विकास करने में जुटे हुए हैं । इस अवसर पर अरशद खान, खुर्शीद आलम, सलेक चंद वर्मा, फारुख मिर्जा, राजू मलिक, मनोज बंसल, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button