Madhya Pradesh
Trending
आज से हनुवंतिया में जल महोत्सव, शिवराज का आमंत्रण
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजन को आज से खंडवा जिले के हनुवंतिया में आयोजित 'जल महोत्सव' में शामिल होने का आमंत्रण दिया है
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजन को आज से खंडवा जिले के हनुवंतिया में आयोजित ‘जल महोत्सव’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि हनुवंतिया में आज से ‘जल महोत्सव’ होने जा रहा है। रोमांच से भर देने वाले इस महोत्सव में सभी सादर आमंत्रित हैं।

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आयाेजित इस महोत्सव में स्कूबा डाइविंग, नाइट सफारी, जेट स्काई और हॉटएयर बैलून जैसी रोमांचक और साहसिक गतिविधियों का आयेाजन होता है। इस आयोजन का इस बार सातवां वर्ष है।


