मानवता की सेवा प्रभु की सच्ची सेवा अभिमन्यु गुप्ता नेत्र शिविर में उमड़ी रोगियों की भीड़. 188 की जांच 32 ऑपरेशन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं संयुक्त व्यापार संघ छपरोली के संयुक्त तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल छपरौली में एक दिवसीय नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दृष्टि दूत लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर आपने सभी से अंधता निवारण कार्यक्रम में सहयोग देने का आह्वान किया और कहां मानवता की सेवा प्रभु की सच्ची सेवा है कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन संदीप अग्रवाल ने की एवं संचालन शिविर के संयोजक व्यापारी संघ छपरौली के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने किया शिविर में लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी के डॉक्टर दीपक शर्मा एवं दुष्यंत शर्मा ने 188 नेत्र रोगियों की जांच की और 72 को चश्मे के नंबर प्रदान किए गए सभी लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई एवं 32 रोगियों को मोतियाबिंद के लेंस ऑपरेशन हेतु चयनित कर वाहन द्वारा लायंस नेत्र हॉस्पिटल फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली भेजा गया वहां पर क्लब की ओर से लेंस दवाइयां भोजन एवं आवास की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी शिविर को सफल बनाने में नरेश गुप्ता प्रधान जी सुनील जैन जी राजेंद्र शास्त्री मोहित जैन आदि ने सहयोग किया


