Uncategorized
Trending

परतापुर इंटरचेंज चौराहे पर धनसिंह कोतवाल की लगेगी प्रतिमा :अमित अग्रवाल

धन सिंह कोतवाल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में बागपत से बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

बागपत(विपुल जैन)।  1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा धनसिंह कोतवाल जी की जयंती अप्लाइड साइंस ऑडिटोरियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में मनाई गई। धन सिंह कोतवाल जी की जयंती 27 नवंबर को होती है। इस वर्ष धनसिंह कोतवाल जी की जयंती जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाई गई । आज बड़े उत्साह के साथ धनसिंह कोतवाल जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद लोकसभा श्री राजेंद्र अग्रवाल जी अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भंवर सिंह अध्यक्ष गुर्जर सभा ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तथा नारायण विद्यापीठ के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कोतवाल जी को नमन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री राजेंद्र वालों ने अपने उद्बोधन में कहा कि धनसिंह कोतवाल वास्तव में मेरठ में क्रांति के नायक थे। अंग्रेजों ने उनके खिलाफ नाना प्रकार के षड्यंत्र रचे। धनसिंह कोतवाल अपने इरादे पक्के थे और उन्होंने अपने जीते जी अंग्रेजों को भारत से बाहर भगाने का काम किया। धनसिंह कोतवाल जी की शहादत की विशेषता यह है कि धन सिंह कोतवाल पुलिस में होते हुए भी क्रांतिकारियों का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे उदाहरण विरले ही मिलते हैं। माननीय विधायक श्री अमित अग्रवाल ने क्रांतिकारियों का नमन किया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल जी के सम्मान में राज्य सरकार को उनके नाम से एक बस अड्डे का, एक चौराहे का नाम रखने का प्रस्ताव भेजा है । परतापुर चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाकर क्रांति मार्ग बनाने का प्रस्ताव किया है। वरिष्ठ पत्रकार दैनिक उगता भारत के संपादक डॉ राकेश कुमार आर्य ने अपने उद्बोधन में मांग की कि परतापुर इंटरचेंज चौराहे का नाम धनसिंह कोतवाल चौक होना चाहिए। जिससे कि वहां से गुजरने वाली सभी लोग क्रांतिधरा मेरठ एवं धनसिंह कोतवाल के बारे में विस्तार से जान सके। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री भंवर सिंह जी ने कहा कि धन सिंह कोतवाल को सम्मान दिलाने की लड़ाई बहुत लंबी हो गई है। अब उनका संघर्ष बहुत बड़ा हो गया है । लेकिन अभी भी उन्हें इतिहास में दर्ज कराया जाना संभव नहीं हो सका। कार्यक्रम का संचालन धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉक्टर प्रशांत कुमार, प्रोफेसर डॉक्टर नवीन गुप्ता जी, प्रोफेसर डॉक्टर विवेक त्यागी जी, डॉ अशोक कुमार , डॉ देवेश शर्मा , मेजर नारायण सिंह , कैप्टन सुभाष चंद्र, मनोज धामा , डॉ प्रशांत कुमार, डॉ राकेश कुमार आर्य , डॉ विनोद कुमार सानियाल , सुरेश पाल भाटी अंकित यादव, प्रबंधक गौरव डबास, डॉ विपिन त्यागी जी, डॉक्टर नीरज त्यागी, श्रीमती सिम्मी सिंह, अंशिका, श्रीमती मंजू ठाकुर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर, गुर्जर विकास समिति के जिला अध्यक्ष कमरपाल नागर, गुर्जर सभा के सचिव वीरेंद्र सिंह, तथा जनपद सा मुजफ्फरनगर बिजनौर बागपत हापुड़ मेरठ से पधारे महिला समूह के सक्रिय सदस्य श्रीमती मंजू नागर श्रीमती नूतन प्रजापति श्रीमती सुषमा श्रीमती नीतू सिंह श्रीमती सुमन, श्रीमती सीमा सिंह , श्रीमती ज्योति आदि पदाधिकारी को जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान किए गए सफल कार्यक्रमों का लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन सुभाष चंद्र चरण सिंह लिसाड़ी, श्री धनतला लव कुश शास्त्री, गुलवीर पार्षद, सत्येंद्र धामा , एलकार नागर, मनोज धामा, गौतम प्रजापति, उज्जवल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button