हापुड। पिलखुवा आम आदमी पार्टी की एक नुक्कड़ सभा नगर के महादेव राणावत स्थित चौक पर हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक नुक्कड़ सभाएं हो रही है जिसमें सभी संभावित प्रत्याशियों से आगामी चुनाव पर चर्चा की जा रही है ताकि उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ा जा सके। सीएम चौहान ने आगे कहा कि आज भाजपा दिल्ली एमसीडी चुनाव एवं गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है।
आप पार्टी से लोगों के जुड़ाव को देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। आदमी आम आदमी पार्टी जिस राज्य में है वहां मूलभूत सुविधाएं दे रही है।
जनसभा में इमरान खान,नोशाली सिन्हा,महेंद्र त्यागी, सीमा सागर,चतर सिंह,संगीता रावत,अरुण शर्मा, मुस्लिम कुरेशी,सुलक्ष्णा शर्मा,सरिता गुप्ता,शकील अहमद,शमीम सिद्दीकी,इरफान खान,राधेश्याम सैनी, विनोद सैनी,दीपक गर्ग,सीमा सागर,खचेडू सिंह तोमर, दीपक अग्रवाल,आशीष कुमार के अलावा अनेक आप कार्यकर्ता व नगर के लोग मौजूद रहे।


