Uncategorized
Trending

ब्रजघाट वृद्ध आश्रम में जाकर कंबल किये वितरण

हापुड़। पिलखुवा संस्कृति सप्ताह के सातवें दिन बृजघाट वृद्ध आश्रम में जाकर कंबल वितरण का कार्य किया गया। भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा बृजघाट अग्रसेन वृद्ध आश्रम में वहां रह रहे वृद्ध जनों को कंबल वितरण करके वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संस्था की मार्गदर्शक बीना गोयल ने बताया कि इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। अपने बुजुर्गों की दुआएं हमें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। बीना गोयल ने आगे कहा कि संस्कृत सप्ताह में संस्था द्वारा जो भी कार्य किए गए वे सभी प्रेरणास्पद थे इस बात की मुझे बहुत खुशी हो रही है। बृजघाट में रात को वृद्ध आश्रम में संकीर्तन का भी लाभ उठाया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रानी बंसल,सचिव नीरा कंसल, महिला संयोजिका मीनाक्षी गोयल,सुषमा चौधरी,शशि गुप्ता,मिथिलेश गुप्ता,संध्या गोयल,कुसुम गर्ग आदि उपस्थिति रही। वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों ने सृष्टि शाखा की भूरी भूरी प्रशंसा की। कंबल वितरण के अतिरिक्त भारत विकास परिषद् सृष्टि शाखा की बहनों ने 51 सो रुपए दान स्वरूप भी प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button