Uncategorized
Trending

जब तक है जिंदा देश में, संविधान दोस्तो,तब-तक ही जिंदा है,ये अभिमान दोस्तो-बेख़ौफ़ शायर

हापुड़ जिले के गांव श्यामपुर में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया और संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे। आयोजित कार्यक्रम में 2022 में उत्तीर्ण हुए बच्चों को सम्मानित किया गया

हापुड़। हापुड़ जिले के गांव श्यामपुर में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया और संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे। आयोजित कार्यक्रम में 2022 में उत्तीर्ण हुए बच्चों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन बेख़ौफ़ शायर डॉ. नरेश सागर और राहुल कर्दम ने किया ओर वरिष्ठ लोगों के विचार व्यक्त किए गए जिसमें संविधान, शिक्षा और डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी पर चर्चा की गई तो वहीं बेख़ौफ़ शायर के नाम से प्रसिद्ध डॉ.नरेश सागर ने पहले सभी को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई फिर अपनी कविता और शायरी के माध्यम से वो शमां बांधा की पब्लिक झूम उठी डॉ.सागर ने कहा कि…
“जब तक है जिंदा देश में, संविधान दोस्तो।
तब-तक ही जिंदा है, ये अभिमान दोस्तो।।
गर चाहते हो जीतना, आखिरी बाज़ी तुम।
अपना जगालो तुम, स्वाभिमान दोस्तो।
तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते डॉ.अशवघोष महाथेरा की उपस्थिति रही उन्होंने कहा कि “जीवन एक संघर्ष है मगर सबसे बड़ा संघर्ष जब करना पड़ता है जब हम मिली हुई दौलत को ना बचा सकें संविधान ही हमारी सबसे बड़ी दौलत है जिसे बचाना हमारा ही कर्तव्य है।” सम्मानित सदस्यों मे एस.आई.विनोद माल्यान ने कहा कि भारतीय संविधान किसी एक वर्ग या जाति का नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि इसमें कोई खाली हाथ रहा हो, इसकी सुरक्षा करना हर एक भारतीय की जिम्मेदारी है। इसी क्रम में डॉ.विनोद सागर ने कहा कि समाज में यदि कोई परेशान हैं ग़रीबी से या रोजगार से तो हमसे मिले हम उसकी सहायता करेंगे।”
डॉ. शिव कुमार, डॉ. हरिओम, डॉ.सुनील सरकार, डॉ. राजेश कुमार,राजकुमार जौहरी कुलदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button