uttar pradesh
Trending

अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी ‘जिंदा’ हुई महिला

महिला की मौत की खबर सुनने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने में जुट गए। अंतिम संस्कार में शामिल होने आसपास के लोग भी आ गए। इतने में खबर आई महिला की सांसे चल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला ...

देवरिया जिला से एक अनोखा मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के समय मुर्दे की सांसें चलने लगी। मामला यह है कि अस्पताल से जब परिजनों को फोन आया कि महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। महिला को याद कर सब रोने-धोने लगे।
परिवार के लोग शव को जलाने के लिए तैयारी में लग गए। शव को रखने के लिए घर पर बांस कटकर आ गया। आस-पास के लोग भी जुट गए। इतने में फिर अस्पताल से फोन आया की अभी सांसे चल रही है। महिला अभी जीवित है। खबर सुनकर परिवार वालों के चेहरे पर राहत दिखी।
यह घटना महुआडीह क्षेत्र के बेलवा बाजार का है। महिला का नाम मीना देवी है, जिसकी उम्र 55 वर्ष है। महिला को सांस की गंभीर बीमारी है। सोमवार को महिला का तबियत अचानक से खराब हो गया था। इसके बाद घर वाले नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिए।
डॉक्टर ने वंहा से रेफेर कर गोरखपुर भेज दिया। कुछ दिन ICU में महिला को रखा फिर शुक्रववार को डॉक्टर घर जाने को कहा। उसने घर पर फोन कर सबको मां के चले जाने की सूचना दे दी। डॉक्टर ने मां के जिंदा होने की बात कही तो बेटे टिंकू ने दोबारा घर पर फोन किया। उसने बताया कि अभी मां की सांस चल रही है। इससे घर पर सबने राहत की सांस ली और अंतिम संस्कार का सामान एक तरफ रख दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button