delhi
Trending

सत्येंद्र जैन का एक और नया वीडियो, भाजपा ने कसा तंज जेल में लाट साहब के है ठाठ

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन का एक नया हंगामेदार वीडियो भाजपा ने शेयर किया है। साथ ही दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने तंज कसा कि,जेल में लाट साहब के ठाठ, 10 कर्मचारी कर रहे सेवा।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस ठंड के मौसम में सियासी पारा गरमाया हुआ है। केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। हर दिन सत्येंद्र जैन के नए-नए वीडियो आ रहे हैं। आज रविवार को भी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और नया सनसनीखेज वीडियो आया है। भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए कहाकि, लाट साहब 10 कर्मचारियों से सेवा ले रहे हैं। अभी शनिवार को जारी वीडियो में सत्येंद्र जैन निलंबित जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बात करते नजर आ रहे थे। तो उससे पहले वाले वीडियो में जेल के अंदर भव्य किस्म का खाना, फल और सूखे मेव खा रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते हैं उनकी सेवा।’
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी जांच का सामना कर रहे हैं और कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली है, जिस कारण वह तिहाड़ में बंद हैं। तिहाड़ जेल की देखरेख का जिम्मा दिल्ली सरकार के पास है।
भाजपा और कांग्रेस दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जेल में अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने का आरोप लगा रही हैं। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में उपराज्यपाल के जरिए तिहाड़ जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button