आम आदमी पार्टी नगर पालिका का चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी : पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव

बुलंदशहर (दीपक पंडित)। आम आदमी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में नगर ओरंगाबाद व अनूपशहर में आम आदमी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर ओरंगाबाद में पावसरा रोड पर व नगर अनूपशहर मोहल्ला नैहरू गंज में किया गया। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र वास्तव चुनाव प्रभारी निकाय चुनाव बुलंदशहर व प्रदेश प्रवक्ता रहे ।
इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अनूपशहर इदरीश भाई , जिला उपाध्यक्ष त्रिभान सिंह ओरंगाबाद नगर अध्यक्ष याकूब औरंगाबाद निकाय प्रभारी ललित चौधरी, नरेश भाई यूथ विंग के अध्यक्ष सुमित शर्मा दिनेश कुमार, समसुदीन सैफी, एस पी शर्मा , शिवम लोधी, मनोज आहूजा, व सैकड़ो कार्याकर्तो ने भाग लिया। इस अवसर पर पुस्पेंद्र वास्तव निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा की आम आदमी पार्टी नगर निकाय की तैयारी को लेकर आज से हर नगर पंचायत में और नगर पालिका में मीटिंग करेगी और झाड़ू यात्रा का आयोजन कर रही है । इसी क्रम में ओरंगाबाद व नगर अनूपशहर नगर में नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से लड़ने जा रहे हैं। शैलेंद्र सिंह लोधी एडवोकेट जिला अध्यक्ष आप बुलंदशहर ने कहा की आम आदमी पार्टी नगर पालिका का चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और नगर में फैली गंदगी को साफ किया जाएगा और नगर पालिका में फैला भ्रष्टाचार मिटाने पर काम किया जाएगा
सोनू कुमार नगर अध्यक्ष अनूपशहर ने कहा कि मैं भी आम आदमी पार्टी की ओर से नगर अनूपशहर से चेयरमैन पद के लिए टिकट मांग रहा हूं मुझे मौका मिलता है तो पूरी इमानदारी से अनूपशहर की लोगो की सेवा करूंगा।
त्रिभान् सिंह निकाय चुनाव प्रभारी अनूपशहर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पूरे देश की जनता उम्मीद की नजर से देख रहे है। अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल लोगो को पसंद आ रहा है। इदरीश भाई ने कहा कि नगर पालिका में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार यदि चुनाव जीतते हैं तो आम आदमी पार्टी नगर पालिका में भी मोहला क्लीनिक और नगर पालिका के स्कूल खोलेगी। सुमित शर्मा यूथ विंग ने कहा आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है दिल्ली पंजाब के बाद गुजरात और उत्तर प्रदेश में लोग आम आदमी मॉडल को पसंद कर रहे है। सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।




