Uncategorized
Trending

संविधान दिवस पर न्यायालयों में हुआ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन

मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने तथा भारतीय संविधान का सम्मान करने के लिए किया प्रेरितv

मेरठ।  मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ श्री रजत सिहं जैन द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा जिला बार/मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री की उपस्थिति मंे संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया साथ ही बाह्य न्यायालय सरधना व मवाना, मेरठ में भी न्यायिक अधिकारीगण द्वारा दिनांक 26 नवम्बर, 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया किया। उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने तथा भारतीय संविधान का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपर जिला जज श्री प्रमोद कुमार त्यागी, श्री अम्बर रावत, श्री रामकिशोर पाण्डेय, श्रीमती किरण बाला, श्री रमेश, श्री रमेश, श्री विकास गोस्वामी, श्री हर्ष अग्रवाल, श्री ओमवीर सिहं, श्री राम करन यादव, श्रीमती सन्दीप चौहान, श्रीमती यासमीन अकबर, श्रीमती पुष्पा सिहं, श्रीमती भावना गुप्ता, श्री नुसरत खांन, श्री अंकित मित्तल, व लघुवाद न्यायाधीश धीरेन्द्र सिहं, सिविल जज (सी0डि0) श्री हरीराम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री आकांशा मिश्रा, श्री अमन कुमार श्रीवास्तव, सुश्री अर्चना सिहं, श्री रामेश्वर दयाल आदि द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button