मवाना (मेरठ)। ट्रांसलम अकेडमी मवाना में साइंस व रोबोटिक प्रदर्शनी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर श्री राजकुमार गुप्ता,ए. एस. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री बी के शर्मा, रसायन विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता एवं उपप्रधानाचार्य श्री जे .पी. गोयल व स्कूल प्रधानाचार्य जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में एल. डी.डिग्री कालेज की प्रधानाचार्या डा 0 शक्ति साहनी, भूपेंद्र त्यागी, एडवोकेट पंकज नागर,अमित जैन,फाउंडर आफ रोबोजिक टेक्नोलॉजी श्री गीतांश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं उच्च कोटि के वर्किंग व नॉन वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका में श्री बी के शर्मा जी श्री जेपी गोयल जी रहे। इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा कार्यरत मॉडल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, तोप परमाणु संरचना, आवर्तसारणी, परमाणु संरचना ऑटोमेटिक स्विच, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन तंत्र, मानव हृदय, मानव पाचन तंत्र, हीमोडायलसिस,साल्ट इलेक्ट्रोलाइसिस, वैंडिंग मशीन, ए.टी.एम , रॉकेट, पर्यावरण संरचना आदि के कार्यरत मॉडल प्रस्तुत किए जिनको मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों ने बहुत पसंद किया तथा सराहा। बच्चों ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपने अपने प्रोजेक्ट को पेश किया तथा उनका उपयोग भी बताया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया व उन्हें नवीन जानकारियां प्रदान की। स्कूल प्रबंधक श्री सीमांत जैन जी ने बच्चों के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।
उन्होंने बच्चों को भविष्य में इसी तरह की रचनात्मक गतिविधियां जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया ।
वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने रोबोटिक प्रदर्शनी में अपने-अपने रोबोट द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के रोबोट बनाए। जिनमें मुख्य हैं सर्विंग रोबोट, ड्रोन, डांसिंग रोबोट, आर्म फॉर इंडस्ट्रियल परपज विद आटोमोटिव पावर , ऑब्जेक्ट फॉलोवर ,फायर अलार्म, ऑटोमेटिक कूलर, वाटर लेवल अलार्म, एज अवॉइर, ब्लैक लाइन फॉलोअर, एल.डी.आर स्ट्रीट लाइट, रिमोट कंट्रोल, हंगर बोर्ड, स्पाइडर आदि मुख्य रहे। सभी दर्शकों और प्रदर्शनी में उपस्थित मुख्य अतिथि निर्णायक मंडल आदि ने बच्चों के कार्यों की बहुत ही सराहना की । स्कूल के प्रधानाचार्य जी ने बताया कि विद्यालय में इस तरह की प्रदर्शनी विगत कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों का मार्गदर्शन करना व उनकी सृजनात्मकता के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। इस तरह की सृजनात्मकता से बच्चों का विज्ञान की ओर रुझान बढ़ता है तथा उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक गण का भरपूर सहयोग रहा ।


