पर्यावरण धर्म समिति की ओर से हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
पर्यावरण धर्म समिति एवं सेंट जोजेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना के संयुक्त तत्वाधान मे पर्यावरण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम मे जाने माने कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया l
सरधना( मेरठ)। पर्यावरण धर्म समिति एवं सेंट जोजेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना के संयुक्त तत्वाधान मे पर्यावरण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम मे जाने माने कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया l सुबह 10बजे से प्रारम्भ हुए कवि सम्मेलन समापन दोपहर 2बजे हुआ l कवि सम्मेलन का संचालन कवि इरशाद बेताब ने किया l
कवि सुल्तान सिंह सुल्तान ने सरस्वती वंदना की उसके बाद चंद्र शेखर मयूर, योगेश समदर्शी, सुमनेश सुमन, ईश्वर चंद गंभीर,कवियित्री डा. रचना वालिया, रामकुमारी, डा. सुभम त्यागी, नीलम मिश्रा, आदि ने काव्य पाठ किया lकवि सम्मेलन की अध्य्क्षता पंकज जैन ने की l जबकि उदघाटन अमन गुप्ता व बांके पँवार ने किया, दीप य आभार प्रकट करते हुए कहा कि काव्यपाठ के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का संदेश देकर पर्यावरण के प्रति अलख जगाई l
कॉलेज की तरफ से प्राचार्य सिस्टर डा.क्रिष्टिना, डा. महेश पालीवाल, मोनिका शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया


