Uncategorized
Trending
इंटरनेशनल प्रिंसिपल कांक्लेव ने अजय कुमार को किया सम्मानित
नगर के कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के होनहार प्रिंसिपल अजय कुमार को इंटरनेशनल प्रिंसिपल कांक्लेव ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए किया सम्मानित।
बड़ौत। नगर के कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के होनहार प्रिंसिपल अजय कुमार को इंटरनेशनल प्रिंसिपल कांक्लेव ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए किया सम्मानित।

यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि एम एल श्रीवास्तव चीफ सेक्रेट्री सिक्किम ने अजय कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।इस अवसर पर पूरे देश से विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर प्रोफेसर एसके काक वाइस चांसलर अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी एक अच्छा सुधार है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।


