Uncategorized
Trending

तिसंग में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में संविधान दिवस पर नेताओ ने गिनाई सामाजिक उपलब्धि, मांगे वोट

खतौली विधान सभा के ग्राम तिसंग भूमियाखेडा पर अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन आयोजित कर खतौली विधान सभा उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी श्रीमति राजकुमारी के लिए पांच तारिक को वोटिंग कर भारी मतदान करने की करी अपील।

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान) । खतौली विधान सभा के ग्राम तिसंग भूमियाखेडा पर अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन आयोजित कर खतौली विधान सभा उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी श्रीमति राजकुमारी के लिए पांच तारिक को वोटिंग कर भारी मतदान करने की करी अपील।
जी हा आज अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन का आयोजन कर बड़ी संख्या में मंच पर भाजपा नेता व विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष नजर आए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) नगर रहे व सम्मेलन का संचालन राजकुमार सिदार्थ भाजपा नेता ने किया। सम्मेलन में अनुसूचित जाति के हजारों लोगों ने अपने नेताओ की बातो को ध्यान से सुना । जनपद मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय विधायक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने संबोधन में संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अमेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान के फायदे और अपने मतअधिकार के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा की आपके एक वोट से आप खुद के लिए अच्छा बुरा नेता चुन लेते है। उन्होंने कहा की विक्रम सैनी आपके अपने बीच का है। जबकि विपक्ष बाहर का रहने वाला प्रत्याशी है। कपिल देव ने कहा की आप बाहरी व्यक्ति को वोट करेंगे तो आपके बीच वह न तो पहले आए और न ही आगे आपके बीच आयेंगे। विक्रम सैनी आपका अपना है इस बार कमल के फूल पर एक मत होकर सो प्रेसेंट वोट कर दो और नल को गदर पिचर की तरह उखड़ कर उसे वापसी का रास्ता दिखा दोगे तो भाजपा सरकार और विक्रम सैनी आपको कभी शिकायत का मोका नही देगा।
मुख्य अथिति माननीय असीम अरुण राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सम्मेलन में उपस्थित हजारों की संख्या में माताएं बहनों , भाईयो का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी के प्रति जनता में उत्साह को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की में भी आपके परिवार का ही हु मुझे भाजपा के यशस्वी मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने मंत्री बनाकर मेरा ही नहीं अपितु पूरे अनुसूचित जाति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही मात्र आपका सपना और आपकी ताकत बनकर आपको सम्मान देने का काम कर सकती है।अन्य कोई पार्टी आपको सम्मान नही दे सकती है। उपस्थित हजारों की संख्या में लोगो ने भाजपा के नेताओ को विश्वास दिलाया और क्षेत्र की जनता नेताओ के विश्वास पर खरा उतरेगी कहते हुए भारत माता की जय घोष कर नारे लगाए। सम्मेलन का समापन भाजपा के पूर्व विधायक पुरकाजी प्रमोद उठवाल ने किया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता जी, विधायक देवेंद्र निम , पूर्व मंत्री यशवंत सिंह , पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल व जगपाल सिंह , जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला , महामंत्री रोहिल वाल्मीकि , उपाध्यक्ष संजय गर्ग व बिजेंद्र पाल , मंत्री सुनील दर्शन व सुधीर खटीक ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी व रुपेंद्र सैनी ,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र कुच्छल , अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ व महामंत्री मनुप्रिय मजदूर , पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा सागर बाल्मीकि , क्षेत्रीय सदस्य अनुसूचित मोर्चा श्रवण मोघा , चमन वाल्मीकि ,राजू वाल्मीकि , क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार , मंडल अध्यक्ष तिसंग अमित कसाना , मोर्चा अभियान प्रमुख किरणपाल पवार , अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री जसवीर सिंह व अपार जनसमूह मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button