गंगा एक्सप्रेसवे के एंडरपास बनाने को लेकर ग्रामीणों व किसान यूनियन ने दिया धरना
जनपद हापुड़ के ग्राम हाजीपुर,बंगोली मे बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेस हाईवे जिसमें अंडरपास को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं।अंडरपास टेढ़ा बनने के कारण गांव में दुर्घटना होने की संभावना हो रही है जिससे हादसे होने की संभावना ज्यादा है जिसमें आये दिन गलत एंडरपास को लेकर काफी दुर्घटना देखने को मिलती हैं जिसका सीधा कारण गलत अंडरपास पाया जाता हैं।सभी आस पास के ग्रामीण इस बात को लेकर काफी परेशान हैं और गंगा एक्सप्रेस हाईवे वालों से इस बारे में बात की है और सभी ग्राम वासियों व आस से आये ग्राम प्रधानों,किसान यूनियन के नेताओं ने कहा की यह अंडरपास बिल्कुल सीधा जाना चाहिए क्योंकि यह अंडरपास 40 गांवो को जोड़ने का काम करता है। इस अवसर पर ग्राम हाजीपुर के पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह,बांगोली से दुसियन्त यादव,अमरपाल सिंह व वर्तमान में ग्राम प्रधान अरविंद सिंह बांगोली से ,पोटा कबूलपुर के ग्राम प्रधान मुरादपुर से ग्राम प्रधानों आदि मौजूद रहे तथा ग्रामीणों ने इस धरने में बड़े शांति ढंग से अण्डरपास को लेकर अपनी सरकार तथा अधिकारीयो से ये बात रखी है।


