Uncategorized
Trending

गांव तखावली में महिला गायब, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बहसूमा। क्षेत्र के गांव तखावली निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते थाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना हे कि चार दिन बीत चुके है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी और ही गायब हुई महिला की बरामदगी नही की गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने पुलिस का घेराव करते हुए जल्द बरामदगी व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह उच्चाधिकारियों का घेराव करेगे। बताते चले कि 21 नवंबर को क्षेत्र के गांव तखावली निवासी महिला सोनिया उम्र 36 वर्ष पत्नी ज्ञान सिंह गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि तखावली गांव निवासी किरणसिंह व ध्यान सिंह पुत्रगण प्रीतम सिंह व मुजफ्फरनगर के गांव मतौडी निवासी गुलवीर पुत्र धन्नु से जमीनी विवाद के चलते रंजिश चल रही है। इस मामले में गायब हुई सोनिया के भाई सोनू पुत्र धनपाल सिंह निवासी ढासरी जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी को अपहरण कर ले जाने का शक किरण सिंह व ध्यान सिंह तथा गुलवीर पर है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज तो कर ली है लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार व गायब हुई सोनिया को बरामद नही किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव तखावली निवासी गायब हुई सोनिया की तलाश की जा रही है। आरोपियों के घर दबिश दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button