धन सिंह कोतवाल की 1857 की क्रांति में रही बड़ी भूमिका
जिला बार एसोसिएशन मेरठ के महात्मा गांधी सभागार में अट्ठारह सौ सत्तावन के क्रांतिनायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला बार एसोसिएशन मेरठ द्वारा धनसिंह कोतवाल के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बागपत। जिला बार एसोसिएशन मेरठ के महात्मा गांधी सभागार में अट्ठारह सौ सत्तावन के क्रांतिनायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला बार एसोसिएशन मेरठ द्वारा धनसिंह कोतवाल के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बागपत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर तथा संचालन महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेरठ के प्रतिनिधि दिवाकर सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस एसपी) के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार भटनागर एसपी ट्रैफिक, धनसिंह कोतवाल के वंशज तथा शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना, रहे। मुख्य अतिथि दिवाकर सिंह अपर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धनसिंह कोतवाल की क्रांति में बड़ी भूमिका है। वास्तव में मेरठ में धनसिंह कोतवाल ही क्रांति के नायक हैं। शासन-प्रशासन क्रांतिकारियों शहीदों को सम्मान देने के लिए हर संभव प्रयासरत है। अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि धनसिंह कोतवाल हमारे पुलिस विभाग के पूर्वज हैं। पुलिस विभाग उन पर गौरवान्वित है । धन सिंह कोतवाल जी के सम्मान में मेरठ में पीटीएस का नाम धन सिंह कोतवाल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर रखा गया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि धनसिंह कोतवाल जी की शहादत को चिरंजीवी बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उनके नाम पर एक ट्राफी एवं छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जानी चाहिए।
धनसिंह कोतवाल के वंशज एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने धनसिंह कोतवाल जी के जीवन पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया तथा अपर जिलाधिकारी महोदय से जनपद स्तर पर विद्यालय में धन सिंह कोतवाल जी की जयंती 27 नवंबर को मनाए जाने की मांग रखी तथा एसपी ट्रैफिक महोदय से समस्त थानों में धनसिंह कोतवाल जी के चित्र पर माल्यार्पण करने एवं सदर थाना मेरठ में समारोह पूर्वक जन्म दिवस मनाए जाने की मांग की।
जिला बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर तथा महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार व समस्त जिला बार एसोसिएशन मेरठ के समस्त अधिवक्ताओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया। अंत में अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार एवं महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार द्वारा मुख्य अतिथि व अतिथि गणों का स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट ओमपाल सिंह गुर्जर, एडवोकेट रामपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष गण जिला बार एसोसिएशन राजकुमार त्यागी, राजीव कुमार त्यागी, राम लीला पथ, रविंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार नागर, देवेंद्र प्रधान, अशोक त्यागी, जबर सिंह चेयरमैन, प्रधानाचार्य संजीव नागर, कैप्टन सुभाष चंद्र, शिवदत्त जोशी, विमल तोमर, संजय गुर्जर, अशोक कौशिक, कंवर पाल नगर, सुनील नगरी, आनंद कश्यप, सुषमा अग्रवाल, लीला यादव आदि उपस्थित रहे।


