टोंल पर ड्यूटी कर रहे दो पक्ष आपस में भिड़े जमकर चले लाठी डंडे 5 के खिलाफ मुकदमा कायम
बालैनी। मेरठ बागपत रोड पर बालैनी टोल पर ड्यूटी कर रहे दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले जिसमे जिसमे अक्षय यादव पुत्र सुरेश यादव बालैनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीक के देव भूमि में भर्ती कराया गया गंभीर हालत देखते हुवे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मेरठ बागपत रोड पर बने टोल पर बालैनी के कुछ युवक ड्यूटी करते है देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया हे जिसके चलते टोल जंग का अखाड़ा बन गया सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी वहा से फरार हो गए है
बालेनी पुलिस ने अक्षय की तहरीर पर प्रिंस पुत्र देवेंद्र मयंक पुत्र हरिओम निखिल पुत्र राकेश आकाश पुत्र राजेंद्र श्रवण पुत्र बाबूराम बालैनी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


