Uncategorized
Trending

बहसूमा थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस

बहसूमा थाने में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ झंडा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने झंडे को सलामी दी

बहसूमा। बहसूमा थाने में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ झंडा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने झंडे को सलामी दी। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को मेहनत व लगनशीलता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।बता दें कि बुधवार को बहसूमा थाने में पुलिस झंडा दिवस हर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने समस्त पुलिस बल को संदेश दिया कि इतिहास एक संगठन को बनाता है यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा व अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्म बलिदान भी सम्मिलित है। वही प्रेमपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ध्वज विभाग की गौरवशाली अतीत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मियों ने झंडे को सैल्यूट कर शपथ ग्रहण किया।वही प्रेमपाल सिंह ने झंडारोहण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि झंडे का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर एवं ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार 4 फीट लंबा 3 फीट चौड़ा है ध्वज में दो रंग है इसमें ऊपर लाल रंग तथा नीचे नीला रंग है।इस दिन 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है ध्वज फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा का संचरण होता है गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे पुलिस प्रदान किया गया है।इस अवसर पर कार्यवाहक थाना प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक शीसपाल सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव, उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह,कांस्टेबल अजय चाहर, अमित चौधरी, अमित कुमार, नौशाद थाना ,रवि, देवेंद्र चौधरी सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button