नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर के हस्तिनापुर रोड वे तहसील रोड पर चलाया सफाई अभियान निरीक्षण करते मोहम्मद अयूब कालिया चेयरमैन
पालिका अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी द्वारा अपनी उपस्थिति में पालिका के सफाई नायकों श्री राकेश व श्री मनोज कुमार द्वारा पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ दो-दो टीमें बनाकर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
मवाना (मेरठ)। पालिका अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी द्वारा अपनी उपस्थिति में पालिका के सफाई नायकों श्री राकेश व श्री मनोज कुमार द्वारा पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ दो-दो टीमें बनाकर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें श्री राकेश कुमार सफाई नायक द्वारा अपने सफाई कर्मचारियों की टीमों द्वारा नगर के भद्रकाली रोड से किला बस स्टैण्ड व वहाॅ से ढिकोली रोड एवं नगर के तहसील रोड व वहाॅ से पक्के तालाब तक व श्री मनोज कुमार सफाई नायक द्वारा अपने सफाई कर्मचारियों की टीमों द्वारा नगर के पुलिस चैकी से बडा महोदव मन्दिर तक सफाई अभियान चलाया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान में सर्वप्रथम आगे-आगे सफाई कर्मचारियों द्वारा फावडी से सफाई व झाडू व नाली की सफाई का कार्य कराया गया ओर साथ ही सारे कूडे को उठाया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान प्रत्येक बुद्धवार को एक स्थान चिन्हित कर प्रत्येक सफाई नायक के माध्यम से चलाया जायेगा, क्योकि प्रत्येक बुद्धवार को नगर में साप्ताहिक बन्दी होती है जिस कारण प्रत्येक बुद्धवार को विशेष सफाई अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान सरकार की मन्शा के अनुरूप कार्य कराये जाने हेतु व संचारी रोग व डेगू आदि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके के उददेश्य से चलाया गया।
उक्त अभियान में पालिका अध्यक्ष मौ0 अय्यूब जी के साथ समाजसेवी श्री नूर मौहम्मद व पालिका के वरिष्ठ लिपिक श्री लाखन सिंह, सफाई लिपिक श्री उमेश कुमार, सफाई नायक श्री मनोज कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री राजपति यादव, श्री सतपाल, श्री मोनिश व पालिका के सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


