Uncategorized
Trending

स्वतन्त्रता सेनानी के प्रपौत्र व आँखें के नन्हें पर्यावरण संरक्षक ने अपने जन्मदिन पर किया पौधों का रोपण

कस्बा निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय आशाराम चेयरमैन के प्रपौत्र आँखें के पर्यावरण संरक्षक नन्हें बालक वीर आर्य ने अपने पाँचवे जन्मदिन पर किया पौधों का वितरण व रोपण। सामाजिक संस्था आँखें की प्रेरणा से वीर आर्य अपने प्रत्येक जन्मदिन पर इक्कीस पौधों का वितरण व रोपण करता है।

छपरौली। कस्बा निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय आशाराम चेयरमैन के प्रपौत्र आँखें के पर्यावरण संरक्षक नन्हें बालक वीर आर्य ने अपने पाँचवे जन्मदिन पर किया पौधों का वितरण व रोपण। सामाजिक संस्था आँखें की प्रेरणा से वीर आर्य अपने प्रत्येक जन्मदिन पर इक्कीस पौधों का वितरण व रोपण करता है।
पौधा रोपण के समय उपस्थित आँखें की पर्यावरण संरक्षक प्रिया उपाध्याय ने कहा पौधा रोपण समाज, राष्ट्र, मानवता, और प्रकृति को समर्पित एक पवित्र व ईश्वरीय कार्य है और इनके प्रति समर्पण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विनय कुमार आर्य ने कहा परोपकार की भावनाओं के साथ हमें पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर योगेन्द्र आर्य, विनय कुमार, बीना देवी, रवीना, कविता, सविता, एकता, आसमां, रूपा, सुधीर, मास्टर राकेश सरोहा, अशोक, राहुल, मनीष, गौतम, ऋषभ, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button