Uncategorized
Trending

राजस्व टीम ने कब्रिस्तान की भूमि की नाप कराकर खूंटी लगाई

क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा मैं कब्रिस्तान के मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पड़ोसी किसान के खिलाफ जबरन खेत जोतने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा मैं कब्रिस्तान के मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पड़ोसी किसान के खिलाफ जबरन खेत जोतने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई थी। मुस्लिम समुदाय के लोगों कहना है कि उनके दिए गए प्रार्थना पत्र पर उच्चाधिकारियों ने पैमाइश कराने के बाद कब्जा दिलाया था। लेकिन किसान द्बारा जबरन खेत जोत दिए थे। वही किसान का कहना था कि उच्चाधिकारियों ने पैमाईश गलत कर उनकी जमीन पर खन्टी लगवा दी थी। उन्होंने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए दोबारा पैमाईश कराने की मांग की थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके उपरांत अपने खेत को जोता गया है।
बताते चलें कि गांव महमूदपुर सिखेड़ा में खसरा खाता संख्या 464 खसरा संख्या 78 रकबा 0.01 कब्रिस्तान को लेकर कई वर्षों से विवाद चला रहा है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के अब्दुल गफ्फार पुत्र यासीन एवं शहाबुद्दीन, जुल्फकार, जमीलूद्दीन आदि लोगों ने कब्रिस्तान के रकबे को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें एसडीएम मवाना के आदेश पर कानूनगो क्षेत्रों के लेखपाल ने पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर जाकर पैमाइश करा दी थी। जिसमें कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद तारबंदी भी करा दी थी। लेकिन उसके बाद पड़ोसी किसान ने जबरदस्ती कब्जा मुक्त की गई जमीन पर ट्रैक्टर से खेत जोत दी थी । जब मुस्लिम समुदाय के लोगों को पता लगा तो उन्होंने विरोध किया था मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाना पर आकर खेत जोत रहे छह किसानो को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मुस्लिम समुदाय के अब्दुल गफ्फार पुत्र यासीन ने बताया कि कई बार कब्रिस्तान को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई है। लेकिन बार-बार दबंगई किसान जोत देते हैं। उसके बाद रविवार को पुनः खेत जोत दिये है। इन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। बुधवार दोपहर राजस्व टीम पुलिस बल को साथ लेकर महमूदपुर सिखेड़ा स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर पहुंची और कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कर खूंटी लगा दी। इस मौके पर बहसूमा थाने से उपनिरीक्षक कपिल देव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button