Uncategorized
Trending

त्यागी समाज खोलेगा मंत्री के काले कारनामों की पोल: मांगेराम

नगर पालिक में चल रही उठा पटक के बीच पालिक अध्यक्ष के स्टैनो गोपाल त्यागी पर मुकदमा दर्ज करवाए जानें से त्यागी समाज में आक्रोश फैला हुआ हैं। त्यागी समाज ने सत्ताधारियों पर भी भ्रष्टचार में संलिप्त होने का दावा करते हुए खुलासा करने की बात कहीं। त्यागी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष के स्टैनो गोपाल त्यागी पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कही।

मुजफ्फरनगर। नगर पालिक में चल रही उठा पटक के बीच पालिक अध्यक्ष के स्टैनो गोपाल त्यागी पर मुकदमा दर्ज करवाए जानें से त्यागी समाज में आक्रोश फैला हुआ हैं। त्यागी समाज ने सत्ताधारियों पर भी भ्रष्टचार में संलिप्त होने का दावा करते हुए खुलासा करने की बात कहीं। त्यागी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष के स्टैनो गोपाल त्यागी पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कही।
बुधवार को किसान नेता मांगेराम के नेतृत्व में त्यागी समाज के दर्जनों लोगों ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा विधायक व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पर भ्रष्टचार में संलिप्त होने का दावा किया हैं। किसान नेता मांगेराम ने बताया कि नगर पालिका के चेयरमैन पद पर तैनात कपिल देव अग्रवाल के द्वारा पर करोड़ों रुपए की हेरा फेरी के मामले में संलिप्त पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 2008 में जांच के दायरे में आने के बाद प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव के द्वारा फाइल पर 3 दिन के अंदर जांच पूरी करने के आदेश दिए गए थे मगर वह फाइल दफ्तरों में रखी रद्दी के बीच ही फड़फड़ा थी नजर आ रही है । वहीं उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर पिछले अठारह वर्षो से फाइल धूल फाक रही। वहीं उन्होंने कहा कि करोड़ों की हेरा फेरी के मामले में फंसे कपिल देव अग्रवाल की गर्दन पर लटकी जांच की तलवार से भी स्टैनो गोपाल त्यागी के द्वारा ही बचाया गया था। किसान नेता मांगेराम ने बताया कि अगर गोपाल त्यागी पर मुकदमा दर्ज हुआ तो फिर मंत्री कपिल देव के साथ साथ नगर पालिका के सभी भ्रष्ट पदाधिकरी एवं कर्मचारियो पर भी गाज गिरेगी। उन्होंने कहा कि समूचे जनपद में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए त्यागी समाज ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की 99% वोट भाजपा को गई है, बावजूद इसके इस सरकार में त्यागी समाज का शोषण जोरों शोरों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेता अपनी बदी से बाज नहीं आए तो मजबूरन त्यागी समाज को भाजपा के भ्रष्ट नेताओं एवं मंत्रियों के काले कारनामों की पोल जनता के सामने खोलने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। किसान नेता मांगेराम ने बताया कि नगर पालिका में चेयरमैन के स्टेनो गोपाल त्यागी पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियादी एवं निराधार है, जिन आरोपों का खंडन करते हुए नगर पालिका के स्टेनो गोपाल त्यागी को दोषमुक्त करार देना चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में छोटे से कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज से ताल्लुक रखने वाले गोपाल त्यागी को झूठे एवं बुनियादी मुकदमों में फंसाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोपाल त्यागी के आवाज को देखने के बाद एवं उसके पास जुड़ी संपत्ति को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार में किस हद तक सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि गोपाल त्यागी जो एक नगर पालिका अध्यक्ष के स्तनों के पद पर तैनात है उनके पास भ्रष्टाचार से इकट्ठा की गई कोई भी संपत्ति नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि नगर पालिका मैं हुई घपलेबाज सम्मिलित होने के बाद एक छोटे से कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी तक अधिकतर सभी के पास भ्रष्टाचार से समिति गई संपत्ति का ब्यौरा मिल पाएगा। इसके अलावा किसान नेता मांगेराम ने बताया कि अगर स्टेनो गोपाल त्यागी पर किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज कराया गया तो दूसरा मुकदमा भाजपा विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विरुद्ध भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में तमाम सीमाओं को पार करने वाले भाजपा के माननीय के द्वारा सीधे-साधे इंसानों को अपना शिकार बनाया जाता है एवं अपने द्वारा की गई सभी भ्रष्टाचारो को ठेंगा सीधे-साधे कर्मचारियों के ऊपर फोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर वाजपेई मंत्रियों एवं नगरपालिका से जुड़े किसी भी भ्रष्टाचारी के द्वारा गोपाल त्यागी को भ्रष्टाचार के झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य किया गया तो त्यागी समाज को मजबूरन स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने शहर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भ्रष्टाचार के समंदर का मगरमच्छ बताया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में हुए तमाम भ्रष्टाचार ओ में पहले नंबर पर मंत्री जी को याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ 20 लाख रुपए की हेरा फेरी में सनलिप्त पाए गए थे। इस हेराफेरी की जांच के आदेश 2008 में प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव के द्वारा जांच के आदेश के बावजूद भी अभी तक यह फाइल दफ्तरों में रखी हुई नदी में ही पुल पढ़ा रही है और धूल फांक रही है। प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता मांगेराम त्यागी के साथ त्यागी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button