Uncategorized
Trending

भाजपा सरकार में मिला सभी को सम्मान डॉ सत्यपाल सिंह

नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित डॉक्टर नीरज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर अनुसूचित जाति का महासम्मेलन युवा भाजपा नेता एवं शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक कार्यक्रम संयोजक डॉ पंकज कुमार द्वारा कराया गया। जिसमें में प्रबुद्ध वर्ग के लोग सम्मिलित रहे।

बागपत( विनीत कौशिक)। नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित डॉक्टर नीरज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर अनुसूचित जाति का महासम्मेलन युवा भाजपा नेता एवं शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक कार्यक्रम संयोजक डॉ पंकज कुमार द्वारा कराया गया।
जिसमें में प्रबुद्ध वर्ग के लोग सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ सतपाल सिंह का फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को डॉक्टरों की टीम के द्वारा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर देश के संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए, आज देश प्रदेश बाबा भीमराव अंबेडकर संत कबीर महर्षि वाल्मीकि आदि महापुरुषों की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कि समाज सुधार में महात्मा ज्योतिबा फुले का बड़ा योगदान है। जिसको पूरा समाज कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करते हुए शिक्षा के पथ पर चलकर समाज को एकत्रित कर आगे बढ़ने का समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी होती है। तब कहीं जाकर समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकेगा।

उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में गरीबों मजदूरों व्यापारियों को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है भाजपा किसानों मजदूरों व्यापारियों कि हमेशा हितेषी रही है सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में भाजपा ही सक्षम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तरक्की कर रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव किए गए मगर भाजपा के शासनकाल में सभी लोग सुरक्षित हैं।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता कार्यक्रम संयोजक डॉ पंकज कुमार ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सम्मेलन में आये सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।
संचालन राजेश कुमार एवं अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बंसत त्यागी जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, राकेश जैन, पूर्व प्राचार्य सतीश शर्मा, अरविंद कुमार, संजय कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, विनोद कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ पुखराज सिहं, डॉ लोकेन्द्र सिंह, डॉ सुधा रानी, डॉ रोहित पंवार, मास्टर अश्विनी लोयन, मनोज कटारिया, हिमांशु मित्तल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button